राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर गयाजी में तैयारी तेज, ट्रैफिक चालान मामलों के लिए 3 विशेष पीठ गठित

0
IMG-20260508-WA0000.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 07 मई 2026,

गयाजी: 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय ट्रैफिक चालान मामलों के त्वरित निपटारे के लिए गयाजी जिले में विशेष तैयारी की जा रही है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा तीन विशेष पीठों का गठन किया गया है, जिसमें एक पीठ शेरघाटी अनुमंडल विधिक सेवा समिति और दो पीठ गयाजी स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में कार्य करेंगी।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष प्रदीप कुमार मलिक के निर्देश पर सचिव अरविंद कुमार दास, जिला परिवहन पदाधिकारी और यातायात पुलिस उपाधीक्षक ने संयुक्त रूप से एपी कॉलोनी स्थित पुरानी कमिश्नरी भवन में तैयारियों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने बताया कि संभावित भीड़ को देखते हुए शेरघाटी में 5 और गया में 10 काउंटर बनाए गए हैं, जहां चालान शुल्क और जुर्माना राशि जमा की जाएगी। साथ ही साफ-सफाई, महिला एवं पुरुषों के लिए अलग शौचालय और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं।
प्रशासन का उद्देश्य लोक अदालत में आने वाले लोगों को सरल, तेज और व्यवस्थित सेवा उपलब्ध कराना है, ताकि लंबित ट्रैफिक चालान मामलों का शीघ्र निष्पादन हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page