गयाजी में निशक्त जनों के लिए रोजगार सेमिनार 27 अप्रैल को, 9 पदों पर होगी भर्ती

0
image_search_1776270131065.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 26 अप्रैल 2026,

गयाजी; बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गयाजी द्वारा 27 अप्रैल 2026 को केन्द्रुई स्थित कार्यालय परिसर में ‘निशक्त जनों के लिए नियोजन सहायता’ कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना है।

इन पदों पर होगी भर्ती

सेमिनार के दौरान गयाजी जिले के लिए कुल 9 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें डिलीवरी पार्टनर, शिक्षक और इंश्योरेंस काउंटर मैनेजर जैसे पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 10,000 रुपये से 25,000 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।

कंपनियां और पदों का विवरण

ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल में शिक्षक के 2 पद (योग्यता: ग्रेजुएट/डी.एल.एड, आयु 24-35 वर्ष, वेतन 10,000 रुपये), केएल गुप्ता एंड कंपनी ऑटोमोबाइल में इंश्योरेंस काउंटर मैनेजर का 1 पद (योग्यता: ग्रेजुएट, आयु 18-30 वर्ष, वेतन 12,000 रुपये) तथा जोमैटो में डिलीवरी पार्टनर के 6 पद (योग्यता: 10वीं पास, आयु अधिकतम 30 वर्ष, वेतन 15,000 से 25,000 रुपये) उपलब्ध हैं। डिलीवरी पार्टनर के लिए इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर अनिवार्य रखी गई है।

समय, स्थान और जरूरी शर्तें

यह जॉब सेमिनार अवर प्रादेशिक नियोजनालय, केन्द्रुई (गयाजी) में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। पूरी चयन प्रक्रिया निःशुल्क रखी गई है।

योजनाओं की भी दी जाएगी जानकारी

कार्यक्रम में सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, नियोजनालय कार्यालय एवं विभिन्न कौशल प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक दिव्यांगजन इसका लाभ उठा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page