गयाजी में विवाहिता ने लगाई फांसी, तीन साल की बेटी के रोने से हुआ खुलासा

0
image_search_1777314382646.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 27 अप्रैल 2026,

गयाजी: जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गिंजोई खुर्द गांव में शुक्रवार रात एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान विक्की रजक की पत्नी शिवानी देवी के रूप में हुई है। घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

बेटी के रोने से चला पता

जानकारी के अनुसार शिवानी देवी ने अपने मिट्टी के घर में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता तब चला जब उनकी तीन वर्षीय बेटी जानवी कुमारी जोर-जोर से रोने लगी। बच्ची की आवाज सुनकर परिजन कमरे के पास पहुंचे, जहां दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर शिवानी को फंदे से लटका पाया गया।

डॉक्टर ने किया मृत घोषित

परिजनों ने आनन-फानन में फंदा खोलकर स्थानीय चिकित्सक को बुलाया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि शिवानी देवी पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थीं और पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मायके पक्ष भी पहुंचा गांव

घटना की सूचना मिलने पर मृतका के मायके वाले, जो मखदुमपुर थाना क्षेत्र के छतियाना गांव के निवासी हैं, मौके पर पहुंच गए। मृतका का पति विक्की रजक गयाजी शहर के एक निजी मॉल में कार्यरत बताया जा रहा है।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गयाजी भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला मानसिक तनाव से जुड़ा प्रतीत होता है। हालांकि, अब तक मायके पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page