वैशाली के पातेपुर थाना के पु०अ०नि० 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

0
1774894561979.jpg

आर्यावर्त वाणी | पटना/वैशाली | 30 मार्च 2026,

पटना/वैशाली: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पातेपुर थाना में तैनात पु०अ०नि० (ASI) अखिलेश कुमार सिंह को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी पातेपुर थाना परिसर से की गई।

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, परिवादी चन्दन कुमार (पिता- बहादूर पासवान, ग्राम- बहुआरा) ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी अधिकारी केस डायरी में मदद करने और अभियुक्त का नाम हटाने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे।

सत्यापन में आरोप सही पाए गए

ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए। इसके बाद निगरानी थाना कांड संख्या 037/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

धावादल का गठन और ट्रैप ऑपरेशन

पुलिस उपाधीक्षक सतेन्द्र राम के नेतृत्व में विशेष धावादल का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप ऑपरेशन चलाकर आरोपी को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

न्यायालय में पेशी की तैयारी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके उपरांत उसे माननीय विशेष न्यायालय (निगरानी), मुजफ्फरपुर में पेश किया जाएगा। फिलहाल मामले में अग्रतर अनुसंधान जारी है।

Share with

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page