गयाजी में 281 पेंशनधारियों को बड़ी राहत, रुका हुआ पेंशन होगा चालू, बकाया राशि भी मिलेगी

0
1774979054057.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 31 मार्च 2026,

गयाजी; जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से रुके हुए 281 पेंशनधारियों का पेंशन अब पुनः चालू किया जाएगा। इस संबंध में जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

त्रुटि सुधार के बाद पेंशन बहाल करने का निर्देश

जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग को निर्देश दिया है कि सभी लंबित मामलों में त्रुटि सुधार कर तत्काल पेंशन चालू कराया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि पेंशनधारियों को उनकी पूर्व की बकाया राशि भी भुगतान की जाए।

इन प्रखंडों के पेंशनधारी शामिल

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहत पाने वाले पेंशनधारियों में इमामगंज (37), खिजरसराय (11), वजीरगंज (48), बोधगया (15), गुरुआ (21), बांकेबाजार (20), शेरघाटी (29), नगर क्षेत्र (13), बाराचट्टी (22), अतरी (5), मोहनपुर (15), टनकुप्पा (2), गुरारू (9), डोभी (22), कोंच (4) और परैया (8) के लाभार्थी शामिल हैं।

डीबीटी के माध्यम से होगा भुगतान

जानकारी के अनुसार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे लाभुकों के बैंक खातों में भेजी जाती है। पेंशन चालू होने के बाद लाभार्थियों को उनकी रुकी हुई राशि भी एक साथ मिलने की संभावना है। जिला प्रशासन की इस पहल से लंबे समय से पेंशन का इंतजार कर रहे सैकड़ों लाभार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page