जहानाबाद में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस, डीएम और एसपी ने कहा – स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में

0
1773768070011.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | जहानाबाद | 17 मार्च 2026,

जहानाबाद: जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। यह प्रेस वार्ता जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान अधिकारियों ने गैस आपूर्ति की वर्तमान स्थिति, स्टॉक और वितरण व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी।

लगातार की जा रही है समीक्षा बैठकें

जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा गैस वितरक एजेंसियों के साथ लगातार बैठक कर स्थिति की समीक्षा की जा रही है। जनता दरबार और सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का भी त्वरित निष्पादन किया जा रहा है। उनके नेतृत्व में अनुमंडल पदाधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक और प्रखंड विकास पदाधिकारी लगातार निगरानी रखते हुए आवश्यक कदम उठा रहे हैं, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए धावा दल गठित

डीएम ने बताया कि एलपीजी गैस सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए प्रखंड स्तर पर धावा दल का गठन किया गया है। इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर लगातार निगरानी और छापेमारी की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिले में 19 गैस एजेंसियां, 2.30 लाख से अधिक उपभोक्ता

प्रशासन के अनुसार जहानाबाद जिले में कुल 19 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। जिले में सामान्य उपभोक्ताओं की संख्या 1,52,194 है, जबकि उज्ज्वला योजना के तहत 78,710 लाभुक हैं। इस प्रकार कुल घरेलू गैस उपभोक्ताओं की संख्या 2,30,904 है। जिले में प्रतिदिन औसतन 3,623 एलपीजी सिलेंडरों का वितरण किया जाता है।

होम डिलीवरी और समय पर आपूर्ति का निर्देश

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में गैस एजेंसी या गोदाम पर उपभोक्ताओं की अनावश्यक भीड़ या लाइन लगाकर गैस वितरण नहीं किया जाएगा। सभी एजेंसियों को अधिकतम होम डिलीवरी सुनिश्चित करने और बुकिंग के दो से तीन दिनों के भीतर गैस सिलेंडर की आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया है।

शिकायत के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी

उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी होने पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी या अन्य संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी गई है। साथ ही जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06114-223013 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। यह कंट्रोल रूम 24×7 कार्यरत है और सभी शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page