ठंड से राहत की पहल: हुलासगंज के तिरा पंचायत में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

0
IMG-20260109-WA0004.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | जहानाबाद | 09 जनवरी 2026,

जहानाबाद; हुलासगंज प्रखण्ड स्थित तिरा पंचायत अंतर्गत जारू मुसहर टोली, बनवरिया मुसहर टोली, नारायणपुर ठाकुर टोला सहित अन्य क्षेत्रों में शुक्रवार, दिनांक 09 जनवरी 2026 को कड़ाके की ठंड से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस सेवा कार्य का नेतृत्व समाजसेवी महेश जी के माध्यम से किया गया, जहां खुले में अथवा अत्यंत साधनहीन परिस्थितियों में सो रहे लोगों को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरित किए गए। इस मानवीय पहल के तहत लगभग 100 जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए।

कंबल पाकर लोगों के चेहरों पर राहत और संतोष देखने को मिला। लाभार्थियों ने समाजसेवी महेश जी एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस कार्य को सराहनीय और प्रेरणादायक बताया। साथ ही, लोगों ने भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर सामाजिक सेवा करते रहने की अपेक्षा की और अपनी प्रशंसा जताई।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि भीषण ठंड के इस दौर में इस तरह की पहल न केवल जरूरतमंदों के लिए संजीवनी साबित होती है, बल्कि समाज में मानवीय संवेदना और आपसी सहयोग की भावना को भी मजबूत करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page