राज्य में I.P.S अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, गृह विभाग का आदेश जारी

0
image_search_1759690392355.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | पटना | 09 जनवरी 2026,

पटना। राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कई वरिष्ठ एवं कनिष्ठ 71 पुलिस अधिकारियों का तबादला एवं नई पदस्थापना की गई है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा 09 जनवरी 2026 को अधिसूचना जारी की गई। आदेश के अनुसार, ये तबादले प्रशासनिक आवश्यकता एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

जारी तबादला सूची में 1991 से 2022 बैच तक के IPS अधिकारी शामिल हैं। कई अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय, जिला पुलिस, विशेष शाखा, प्रशिक्षण संस्थान, सशस्त्र बल एवं अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। गृह विभाग ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर शीघ्र योगदान देने का निर्देश दिया है।

सरकार का मानना है कि इस प्रशासनिक बदलाव से पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा कानून-व्यवस्था के संधारण में गति आएगी। सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से एक ही पद पर कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कई अनुभवी अधिकारियों को उनके अनुभव के अनुरूप महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया है। पुलिस महकमे में इस तबादला सूची को एक बड़े प्रशासनिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:

🔹सुशील कुमार को गयाजी जिले का नया वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) बनाया गया है। वे इससे पूर्व मुजफ्फरपुर के SSP थे।

🔹गयाजी के निवर्तमान वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार, जिन्हें हाल ही में DIG पद पर प्रोन्नति मिली थी, को DIG (विधि-व्यवस्था), बिहार, पटना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

🔹गयाजी के नगर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल को बगहा का पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है।उनके स्थान पर कोटा किरण कुमार को गयाजी का नया नगर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है, ये पूर्व में मुजफ्फरपुर के नगर पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं।

🔹जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक (SP) विनीत कुमार को सारण का वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) बनाया गया है।वहीं अपराजित को जहानाबाद का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वे पहले SP (ग्रामीण), पटना के पद पर कार्यरत थे।

🔹गया के शेरघाटी-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेंद्र सिंह को भागलपुर का नया नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

🔹भारतीय पुलिस सेवा के 2011 बैच के अधिकारी आशीष भारती, जो पूर्व में DIG, बेगूसराय में पदस्थापित थे, को मद्यनिषेध एवं ANT F, बिहार, पटना का नया पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) बनाया गया है।

गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page