जेपी गंगापथ पर लैंडस्केपिंग और सौंदर्यीकरण कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

0
1767987822594.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | पटना | 09 जनवरी 2026,

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना स्थित जे०पी० गंगापथ पर चल रहे लैंडस्केपिंग, पौधारोपण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गंगा नदी के किनारे विकसित किए जा रहे पार्क का भी जायजा लिया और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पार्क का विकास इस तरह किया जाए, जिससे आमजन की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा सके। उन्होंने कहा कि व्यापक स्तर पर पौधारोपण से यह क्षेत्र हराभरा बनेगा और जे०पी० गंगापथ की सुंदरता में और इजाफा होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सौंदर्यीकरण कार्यों के पूर्ण होने के बाद यह क्षेत्र आम लोगों के लिए एक आकर्षक स्थल के रूप में विकसित होगा। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्यों की सराहना करते हुए इन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page