बिना थाना जाए मिलेगी पुलिस सेवा: बिहार सरकार की बड़ी पहल

0
image_search_1767030958475.png
Share with

आर्यावर्त वाणी | पटना | 29 दिसंबर 2025,

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और डिजिटल गवर्नेंस के विज़न को आगे बढ़ाते हुए बिहार सरकार ने नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब राज्य के लोग कई पुलिस सेवाओं का लाभ बिना थाने जाए ऑनलाइन ही उठा सकेंगे।
राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने CCTNS नागरिक सेवा पोर्टल का शुभारंभ किया है। इस पोर्टल को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (SCRB), बिहार द्वारा विकसित किया गया है।

पोर्टल पर मिलेंगी ये प्रमुख सेवाएँ

▫️प्राथमिकी (FIR) की प्रति डाउनलोड
▫️ई-शिकायत एवं गुप्त सूचना दर्ज
▫️गुमशुदा व्यक्ति या संपत्ति की रिपोर्ट
▫️किरायेदार, घरेलू सहायक एवं चालक का चरित्र सत्यापन
▫️वरिष्ठ नागरिक पंजीकरण
▫️उद्घोषित व इनामी अपराधियों की जानकारी

डिजिटल पुलिसिंग की दिशा में बड़ा कदम

सरकार का दावा है कि यह पहल पुलिस व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक–हितैषी बनाएगी। इससे लोगों को बार-बार थाने का चक्कर लगाने से छुटकारा मिलेगा और शिकायतों के निस्तारण में भी तेजी आएगी।

सेवा का लाभ कैसे लें?

नागरिक इन सभी सुविधाओं का लाभ राज्य सरकार के पोर्टल
👉 citizenservicesportal.bihar.gov.in
पर जाकर उठा सकते हैं। यह कदम बिहार को डिजिटल पुलिसिंग के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई पर ले जाने की उम्मीद जगाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page