अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर दूरदर्शन बिहार के ‘बिहार विहान’ में शिवेन्द्र कुमार मालवीय ने युवाओं को दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश

0
IMG-20260812-WA0000.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | पटना / गयाजी | 12 अगस्त 2026,

पटना / गयाजी: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रसार भारती के दूरदर्शन केंद्र, पटना द्वारा प्रसारित विशेष कार्यक्रम ‘बिहार विहान’ में युवा विकास, शिक्षा एवं हिन्दी संप्रेषण विशेषज्ञ शिवेन्द्र कुमार मालवीय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिवेन्द्र गयाजी जिले के मानपुर के निवासी है और वजीरगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय में युवा शिक्षक है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन बिहार पर बुधवार सुबह 8 बजे किया गया। कार्यक्रम का संचालन उद्घोषिका ऋचा कुमारी ने किया।

कार्यक्रम के दौरान श्री मालवीय ने युवा सशक्तिकरण, शिक्षा, राष्ट्र निर्माण, जी-20 के आधिकारिक सहभागी समूह Y20 में युवाओं की भूमिका, हिन्दी भाषा का महत्व तथा ‘विकसित भारत @2047’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।

उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी पूंजी है। युवाओं को नेतृत्व, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक होकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं को अपनी शिक्षा और प्रतिभा का उपयोग समाज एवं देश के विकास के लिए करने का संदेश दिया।

प्रभावशाली अभिव्यक्ति ने बढ़ाई कार्यक्रम की गरिमा

कार्यक्रम में श्री मालवीय की प्रभावशाली वक्तृत्व शैली, विषयों पर पकड़ और काव्यात्मक अभिव्यक्ति ने विशेष आकर्षण पैदा किया। उन्होंने युवाओं से जुड़े विषयों को सहज एवं स्पष्ट तरीके से प्रस्तुत करते हुए सकारात्मक सोच और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।

शिक्षा, युवा विकास और हिन्दी भाषा के क्षेत्र में अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने युवाओं की वर्तमान भूमिका और भविष्य की संभावनाओं पर भी विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के दर्शकों एवं श्रोताओं ने श्री मालवीय के विचारों की सराहना की। उपस्थित लोगों ने उनके संबोधन को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि शिक्षा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर उनका दृष्टिकोण युवाओं को सकारात्मक दिशा देने वाला है।

‘बिहार विहान’ का यह विशेष संस्करण अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवाओं में जागरूकता, प्रेरणा और सकारात्मक चिंतन को बढ़ावा देने वाला रहा। कार्यक्रम में श्री शिवेन्द्र कुमार मालवीय की उपस्थिति और उनके विचारों ने इसे विशेष रूप से प्रभावशाली बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page