आमस में स्वीफ्ट डिजायर से 354 लीटर विदेशी शराब बरामद, वाराणसी का युवक गिरफ्तार

0
IMG-20260719-WA0003.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 19 जुलाई 2026,

गयाजी: जिले के आमस थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर फोरलेन के समीप उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्वीफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान उत्तर प्रदेश के वाराणसी निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया गया।

354 लीटर विदेशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्पाद थाना शेरघाटी की टीम ने वाहन जांच अभियान के दौरान स्वीफ्ट डिजायर कार को रोककर तलाशी ली। जांच में वाहन से 354 लीटर विदेशी शराब (1,348 बोतल) बरामद की गई। इसके बाद वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

वाराणसी निवासी युवक निकला तस्कर

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सागर सिंह (23 वर्ष), पिता विनोद कुमार सिंह, निवासी बाड़ालालपुर, थाना शिवपुर, जिला वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग आरोपी से पूछताछ कर शराब तस्करी के नेटवर्क और गंतव्य की जानकारी जुटा रहा है।

आरोप पत्र किया जाएगा समर्पित

उत्पाद विभाग ने बताया कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। अनुसंधान पूर्ण होने के बाद आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

इस कार्रवाई में अवर निरीक्षक स्नेहा कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक मोहम्मद हाबिल तथा गृह रक्षक के जवान शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page