गयाजी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया पिंडदान, राष्ट्रपति पद पर रहते हुए गयाजी पहुंचने वाली पहली महामहिम

0
IMG-20250920-WA0018.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 20 सितंबर 2025,


गयाजी, महामहिम राष्ट्रपति सुश्री द्रौपदी मुर्मू आज शनिवार को अपने पितृों के तर्पण एवं पिंडदान हेतु गयाजी पहुंचीं। सुबह 10 बजे वे विशेष विमान से गया हवाई अड्डे पर उतरीं, जहां बिहार के राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान, भारत सरकार के मंत्री जीतन राम मांझी एवं बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने उनका स्वागत किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


हवाई अड्डे से राष्ट्रपति का काफिला कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीधे विष्णुपद मंदिर पहुंचा। वहां विद्वान पंडितों की उपस्थिति में उन्होंने भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना के साथ अपने पितृों के तर्पण एवं पिंडदान की विधि संपन्न की। राष्ट्रपति ने तीन प्रमुख वेदियों पर पिंडदान किया। इस अवसर पर उनके पंडा राजेश कटियार रहे, जिन्होंने विधिवत पूजा-पाठ कर उनके पूर्वजों की मोक्ष प्राप्ति के लिए अनुष्ठान करवाया।


मंदिर प्रांगण में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार स्वयं मौके पर रहकर पूरे कार्यक्रम की देखरेख करते रहे।
पूजा-अर्चना के उपरांत मंदिर प्रबंधकारिणी समिति ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भगवान विष्णु के पदचिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। पिंडदान सम्पन्न होने के बाद महामहिम का काफिला सीधे हवाई अड्डे लौटा, जहां से वे दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।
यह ऐतिहासिक अवसर रहा क्योंकि राष्ट्रपति पद पर रहते हुए किसी भी महामहिम का यह पहला पिंडदान गयाजी में संपन्न हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page