गयाजी में 22 सितंबर को स्टेट वाइड पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का होगा आयोजन

0
IMG-20250920-WA0032.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 20 सितंबर 2025,


गयाजी। दिव्यांग खिलाड़ियों को खेलों में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने और उनके खेल कौशल को निखारने के उद्देश्य से 22 सितंबर 2025 को हरिहर सुब्रमण्यम स्टेडियम, गांधी मैदान गयाजी में स्टेट वाइड पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्वाह्न 9 बजे से किया जाएगा।


सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग गयाजी ने जानकारी दी कि इस आयोजन का संचालन समाज कल्याण विभाग बिहार, राज्य खेल प्राधिकरण तथा बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।


प्रतियोगिता की मुख्य विशेषताएँ
खेल विधाएँ:

  • पैरा बैडमिंटन (सिंगल्स, पुरुष एवं महिला, अंडर-18)
    पैरा एथलेटिक्स ट्रैक एवं फील्ड (अंडर-18)
    100 मीटर दौड़
    800 मीटर दौड़
    शॉट पुट
    डिस्कस थ्रो
    जैवलिन थ्रो
    लॉन्ग जंप
    हाई जंप
    क्लब थ्रो

आयोजक जिला: गयाजी

प्रतिभागी जिले: गयाजी, औरंगाबाद, अरवल एवं जहानाबाद

सहायक निदेशक ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी एवं अधिकारी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।

यह प्रतियोगिता दिव्यांग खिलाड़ियों को खेल के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। आयोजकों ने अधिक से अधिक पात्र खिलाड़ियों से भागीदारी की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page