डीएम ने बदला स्कूलों और कोचिंग का समय, सुबह 9 बजे से पहले और शाम 4:30 बजे के बाद पढ़ाई पर रोक

0
IMG-20251219-WA0005.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 19 दिसंबर 2025,

गयाजी। कड़ाके की ठंड को देखते हुए गयाजी जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने जिले के सभी प्री-स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्रों, सरकारी एवं निजी विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार सुबह 9:00 बजे से पहले और शाम 4:30 बजे के बाद सभी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। यह निर्देश जिले के सभी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों पर समान रूप से लागू होगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि बोर्ड परीक्षाओं हेतु संचालित विशेष कक्षाएं इस आदेश से मुक्त रहेंगी, ताकि परीक्षार्थियों की तैयारी पर कोई असर न पड़े। प्रशासन की ओर से यह भी बताया गया कि यह आदेश 19 दिसंबर से लागू होकर 25 दिसंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा।

ठंड में लगातार गिरावट को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा उठाया गया यह कदम बच्चों और अभिभावकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page