मुफस्सिल थाना पहुंचे सिटी एसपी कुमार अभिनव, अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग पर दिया जोर

0
Screenshot_2026_0811_201906.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 11 अगस्त 2026,

गयाजी: जिले के सिटी एसपी कुमार अभिनव मंगलवार की शाम मुफस्सिल थाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, लंबित कांडों के अनुसंधान, पंजी संधारण, बेहतर समन्वय के साथ पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सिटी एसपी ने बढ़ते अपराध पर नियंत्रण, चोरी की घटनाओं पर अंकुश तथा अवैध खनन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से थाना क्षेत्र की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने और अपराध की रोकथाम के लिए सक्रिय पुलिसिंग सुनिश्चित करने को कहा।

फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने का निर्देश

थाना निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ने थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ साफ-सफाई का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि थाना पहुंचने वाले फरियादियों की शिकायतों को सहानुभूतिपूर्वक और गंभीरता से सुना जाए तथा नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने केस अनुसंधान में गुणवत्ता बनाए रखने और अभिलेखों एवं पंजी का नियमित एवं व्यवस्थित संधारण करने पर भी जोर दिया।

पौधा देकर किया गया स्वागत

मुफस्सिल थाना पहुंचने पर थाना प्रभारी देवराज इन्द्र, डीएसपी वजीरगंज के प्रभार में रहे अंचल निरीक्षक ओम प्रकाश एवं सर्किल इंस्पेक्टर सरोज खान ने सिटी एसपी कुमार अभिनव को पौधा देकर सम्मानित किया।

मौके पर एसआई मोहम्मद इमरान, एसआई शिवानी कुमारी, शशि भूषण प्रसाद, अमित कुमार, कमल किशोर, जागेश्वर सिंह, पार्वती कुमारी सहित मुफस्सिल थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page