परैया के कुरमाइन-2 आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित हुई ‘सखी वार्ता’, महिलाओं और किशोरियों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

0
IMG-20260829-WA0006.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 29 अगस्त 2026

गयाजी: महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं एवं किशोरियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से परैया प्रखंड की पुनईकला पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र कुरमाइन-2 पर ‘सखी वार्ता’ का आयोजन किया गया।

महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रतिनिधि जयवंती सिन्हा, विशाल कुमार वर्मा एवं रोहित कुमार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों से सीधे संवाद करते हुए महिला अधिकार, लैंगिक समानता, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

समस्याएं खुलकर साझा करने के लिए किया प्रोत्साहित

‘सखी वार्ता’ के माध्यम से महिलाओं एवं किशोरियों को अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं को बिना संकोच साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही, उन्हें उपलब्ध सहायता सेवाओं तथा संबंधित विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया।

जागरूकता से सशक्तिकरण पर जोर

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों में जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग और सशक्त बनाना रहा। विभागीय प्रतिनिधियों ने महिलाओं को उपलब्ध सरकारी सहायता और सुरक्षा तंत्र की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर संबंधित सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page