पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा समेत कई बड़े नेता राजद में शामिल, तेजस्वी ने एनडीए सरकार पर बोला हमला

0
1760104844482.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | पटना | 10 अक्टूबर 25,

पटना, बिहार की सियासत में आज बड़ा फेरबदल देखने को मिला, जब पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, जहानाबाद के घोषी से पूर्व विधायक राहुल शर्मा, बांका से जेडीयू सांसद गिरधारी यादव के बेटे चाणक्य प्रकाश और वैशाली से पूर्व प्रत्याशी अजय कुशवाहा ने अपने हजारों समर्थकों के साथ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सदस्यता ग्रहण की।

राजद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सभी नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई और स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और ‘तेजस्वी यादव ज़िंदाबाद’ के नारों से माहौल गूंज उठा।

“बेलगाम अफसरशाही और भ्रष्टाचार से ग्रस्त इस सरकार में जनप्रतिनिधियों की कोई पूछ नहीं रह गई है। मेहनतकश वर्गों के वोट लेकर भूंजा पार्टी ने जेडीयू को अपने सहयोगियों के यहाँ गिरवी रख दिया है।”

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेजस्वी यादव, पूर्व उप मुख्यमंत्री, बिहार

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और राजद ही बिहार को एक नई दिशा देने में सक्षम है।

राजद में इन नेताओं के शामिल होने से पार्टी को उत्तर और दक्षिण बिहार दोनों इलाकों में संगठनात्मक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वही राजद का माई समीकरण से ऊपर उठकर हर वर्ग के लोगों को साधने का सीधा प्रयास माना जा रहा है।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राजद में शामिल नेताओं के साथ तेजस्वी यादव

आर्यावर्त वाणी
(आपकी आवाज़, आपकी बात)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page