गयाजी में नक्सल गतिविधियों पर पुलिस सख्त, इमामगंज में हुई समीक्षा बैठक

0
IMG-20260513-WA0010.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 13 मई 2026,

गयाजी: बुधवार को नगर पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार द्वारा इमामगंज अनुमंडल कार्यालय में नक्सल कांडों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इमामगंज सहित अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना अध्यक्ष मौजूद रहे।
बैठक के दौरान लंबित नक्सल कांडों, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंट निष्पादन एवं क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की रोकथाम को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

फरार नक्सलियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का निर्देश

समीक्षा बैठक में सभी थाना अध्यक्षों को फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन एवं मामलों में प्रभावी अनुसंधान करने पर विशेष जोर दिया गया। नगर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए और सघन अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जाए।

क्षेत्र में सतत निगरानी और अभियान चलाने के निर्देश

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्ती बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को कहा गया कि किसी भी प्रकार की नक्सली गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर पुलिस का फोकस

गयाजी पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित इलाकों में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने एवं शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नक्सली गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

बैठक में शामिल पुलिसकर्मी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page