हथियार के साथ वीडियो वायरल करने वाले दो युवक गिरफ्तार, एक हुआ फरार

0
image_search_1764006352155.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | जहानाबाद | 24 नवंबर 2025,

जहानाबाद; सोशल मीडिया पर हथियार लहराते युवकों का वीडियो वायरल होने के मामले में जहानाबाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की है। शकुराबाद थाना क्षेत्र के तीन युवकों की पहचान कर उनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक युवक फरार हो गया है।

वीडियो वायरल होते ही एक्‍शन

22 नवंबर की शाम करीब 7:10 बजे शकुराबाद थानाध्यक्ष को वरीय पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ। वीडियो में एक युवक हाथ में देसी कट्टा लहराते हुए अपने दो साथियों के साथ दिखाई दे रहा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वीडियो में मौजूद युवकों की पहचान कर ली।

पहचान में आए आरोपी

वायरल वीडियो में दिख रहे युवक तीजू कुमार (21 वर्ष), कौशल कुमार (19 वर्ष) और दीपक कुमार (22 वर्ष) सभी पंडितपुर, थाना-शकुराबाद, जिला-जहानाबाद के निवासी हैं। उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गांव में छापामारी की।

दो गिरफ्तार, एक फरार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छापामारी के दौरान तीजू कुमार और कौशल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि दीपक कुमार फरार हो गया। पूछताछ में युवकों द्वारा क़ानूनी तौर पर हथियार का कोई संतोषजनक दस्तावेज या जवाब नहीं दिया गया।

पूर्व में भी दर्ज है मामला

पुलिस के अनुसार, तीजू कुमार के खिलाफ इससे पूर्व भी हथियार के साथ वीडियो वायरल करने के मामले में शकुराबाद थाना कांड संख्‍या 179/25 के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। लगातार ऐसी गतिविधि को पुलिस ने एक गंभीर सामाजिक खतरा बताया है।

कानूनी कार्रवाई और चेतावनी

गिरफ्तार युवकों के खिलाफ शकुराबाद थाना कांड संख्‍या 317/25 में धारा-109/3(5) बीएनएस एवं 25(9) आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस प्रशासन ने सख्त संदेश देते हुए कहा—
“सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो वायरल करना संज्ञेय अपराध है। ऐसे लोगों पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page