पीएम मोदी के दौरे से पहले ऊर्जा सचिव ने गयाजी में विद्युत व्यवस्था का लिया जायज़ा

0
IMG-20250821-WA0019.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी|गयाजी, 21 अगस्त 2025,


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 अगस्त को प्रस्तावित गयाजी दौरे को लेकर तैयारियों का जायज़ा लेने पहुंचे बिहार सरकार के ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह ने आज कार्यक्रम स्थल एवं विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) के प्रबंध निदेशक महेंद्र कुमार और जिला अधिकारी शशांक शुभांकर भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने मगध विश्वविद्यालय परिसर स्थित विद्युत शक्ति उपकेंद्र का दौरा किया। ऊर्जा सचिव ने पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान निर्बाध और सुदृढ़ विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर विद्युत व्यवस्था में लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

ऊर्जा सचिव ने गयाजी शहर के उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने पर भी बल दिया। उन्होंने सभी फ्यूज कॉल सेंटरों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए, ताकि उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निपटारा हो सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

SBPDCL के प्रबंध निदेशक महेंद्र कुमार ने कहा कि उपभोक्ता सेवा में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान ऊर्जा सचिव ने एसजेवीएन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता से भी मुलाकात की और बक्सर थर्मल पावर प्लांट से जुड़ी परियोजनाओं पर चर्चा की।

इस अवसर पर गयाजी विद्युत आपूर्ति अंचल के अधीक्षण अभियंता संदीप प्रकाश सहित SBPDCL के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page