मुहर्रम-2026 के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर नीमचक बथानी में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

0
IMG-20260622-WA0011.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 22 जून 2026,

गयाजी: आगामी मुहर्रम-2026 के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी, नीमचक बथानी के कार्यालय कक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी केशव आनंद ने की। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सुरेन्द्र कुमार सिंह प्रखंड एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारी, विभिन्न थानों के थाना प्रभारी, जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य तथा अखाड़ा एवं ताजिया समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

शांतिपूर्ण और विधिसम्मत आयोजन पर दिया गया जोर

बैठक के दौरान मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने पर विशेष बल दिया गया। प्रशासन की ओर से सभी ताजिया एवं अखाड़ा समितियों को निर्देश दिया गया कि जुलूसों का संचालन पूर्व निर्धारित मार्ग एवं समय-सारिणी के अनुसार ही किया जाए।

सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने की अपील

बैठक में अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर रोक लगाने को लेकर भी चर्चा की गई। प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी अपुष्ट या भड़काऊ सामग्री को साझा नहीं करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की।

सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी

अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशासन मुहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क और तैयार है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों और आम लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की ताकि पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

बैठक के अंत में उपस्थित प्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और आपसी सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मुहर्रम मनाने का संकल्प लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page