मौलाना मज़हरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय के सहायक कुल सचिव 2.5 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

0
1777393707329.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 28 अप्रैल 2026,

पटना | भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मो0 सनाउल्लाह खान को 2 लाख 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय, मीठापुर (पटना) में सहायक कुल सचिव के पद पर कार्यरत थे। गिरफ्तारी 28 अप्रैल 2026 को उनके कार्यालय कक्ष से की गई।

शिकायत के बाद बिछाया गया जाल

इस मामले में समस्तीपुर निवासी रामानंद महतो ने निगरानी ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि विश्वविद्यालय में नामांकित छात्रों के लंबित परीक्षाफल में प्रैक्टिकल अंक जोड़ने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी।

सत्यापन के बाद हुई कार्रवाई

ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए। इसके बाद निगरानी थाना कांड संख्या 046/26 दर्ज कर पुलिस उपाधीक्षक श्याम बाबू प्रसाद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कार्यालय से रंगे हाथ गिरफ्तार

गठित टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को 2.5 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए उनके कार्यालय कक्ष से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

घर की तलाशी जारी, आगे की जांच

निगरानी ब्यूरो के अनुसार, ट्रैप के बाद आरोपी के आवास पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल कोई बड़ी बरामदगी नहीं हुई है। पूछताछ के बाद आरोपी को विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में पेश किया जाएगा।

2026 में अब तक 42 गिरफ्तारियां

ब्यूरो के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक भ्रष्टाचार के खिलाफ 49 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें 44 ट्रैप मामले शामिल हैं। इन कार्रवाइयों में अब तक 42 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है और कुल 16.41 लाख रुपये की रिश्वत राशि बरामद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page