नीमचक बथानी में बाल श्रम, बाल विवाह व मानव तस्करी रोकथाम को लेकर दिलाई गई शपथ

0
IMG-20260723-WA0006.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 23 जुलाई 2026,

नीमचक बथानी (गयाजी): बाल श्रम, बाल विवाह, मानव तस्करी एवं बंधुआ मजदूरी जैसी सामाजिक कुप्रथाओं के उन्मूलन के उद्देश्य से चलाए जा रहे 18 से 25 जुलाई जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को नीमचक बथानी थाना परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने इन कुप्रथाओं के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाने और समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।

पुलिस पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

कार्यक्रम में सेंटर डायरेक्ट कवच परियोजना के प्रखंड समन्वयक गौतम कुमार एवं लेबर इंस्पेक्टर करपूर बाबला ने थाना के सभी पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को बाल श्रम, बाल विवाह, मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी के विरुद्ध जागरूक रहने तथा इन अपराधों की रोकथाम के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई।

थाना के अधिकारी और पुलिसकर्मी रहे मौजूद

इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर प्रीति कुमारी, वीरेंद्र कुमार राम, रंजीत कुमार, अपरेंद्र कुमार, किशोर कुमार, संजीत कुमार तथा सिपाही शिम्पी कुमारी, नीतू कुमारी, निशा कुमारी, मनीषा कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

मध्य विद्यालय तेलारी में भी चला जागरूकता अभियान

इसी क्रम में नीमचक बथानी प्रखंड की तेलारी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय तेलारी में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बाल अधिकारों की रक्षा, बाल श्रम उन्मूलन, बाल विवाह की रोकथाम तथा मानव तस्करी के खिलाफ जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई।

बाल अधिकारों की सुरक्षा पर दिया गया जोर

कार्यक्रम में लेबर इंस्पेक्टर करपूर बाबला एवं बथानी थाना के पुलिस बल ने उपस्थित लोगों को बाल अधिकारों की सुरक्षा, बच्चों की शिक्षा के महत्व तथा मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने में समाज की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे अभियान सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और बच्चों के सुरक्षित भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page