मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद अतिथि निवास का किया उद्घाटन

0
1775470417707.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | पटना | 06 अप्रैल 2026,

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधायक आवासन योजना के अंतर्गत नवनिर्मित विधान परिषद अतिथि निवास का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कैंटीन, पुस्तकालय भवन और सामुदायिक केंद्र का भी लोकार्पण किया।

सुविधाओं का लिया जायजा

उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने अतिथि निवास का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

सदस्यों को मिलेगा बेहतर लाभ

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधान परिषद अतिथि निवास अत्यंत उत्कृष्ट रूप से निर्मित किया गया है और यहां उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं का लाभ विधान परिषद के सदस्यों को मिलेगा।

आधारभूत संरचना विकास की दिशा में कदम

यह परियोजना राज्य में जनप्रतिनिधियों के लिए बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page