निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई: 17 हजार रुपये रिश्वत लेते संसाधन शिक्षक गिरफ्तार

0
1773679133322.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | पटना / नालंदा | 16 मार्च 2026,

पटना/नालंदा: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नालंदा जिले में एक संसाधन शिक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मनोज कुमार वर्मा, जो प्रखंड संसाधन केंद्र चंडी में संसाधन शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं, को 17,000 रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से हुई गिरफ्तारी

निगरानी ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने 16 मार्च 2026 को कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज कुमार वर्मा को प्रखंड संसाधन केंद्र, चंडी स्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष से 17,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई निगरानी थाना कांड संख्या 019/26, दिनांक 13 फरवरी 2026 के तहत की गई।

वेतन भुगतान के लिए मांगी जा रही थी रिश्वत

परिवादी धर्मेंद्र कुमार जो मुबारकपुर (थाना चंडी, जिला नालंदा) के निवासी है ने निगरानी ब्यूरो पटना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुष्पा कुमारी, जो चंडी प्रखंड में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद पर तैनात हैं, अंतर वेतन और वार्षिक वेतन वृद्धि के भुगतान के लिए रिश्वत की मांग कर रही थीं।

सत्यापन के बाद बनाई गई धावादल टीम

निगरानी ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पुष्पा कुमारी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया और पुलिस उपाधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी के नेतृत्व में एक विशेष धावादल टीम गठित की गई।

रिश्वत की राशि शिक्षक को देने को कहा गया

जांच में सामने आया कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने रिश्वत की राशि स्वयं लेने के बजाय इसे संसाधन शिक्षक मनोज कुमार वर्मा को देने को कहा था। इसी दौरान निगरानी टीम ने जाल बिछाकर मनोज कुमार वर्मा को 17,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page