मुहर्रम को लेकर खिजरसराय में अनुश्रवण समिति की बैठक, 26 जून को सात घंटे वाहनों के परिचालन पर रोक का प्रस्ताव
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 25 जून 2026,
गयाजी/खिजरसराय: आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी केशव आनंद की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस), रसोई गैस, पेट्रोल एवं अन्य ईंधन की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई।
पीडीएस और गैस वितरण व्यवस्था पर जताया संतोष
बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों ने पीडीएस और गैस सिलेंडर की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। इसके साथ ही पेट्रोल एवं अन्य ईंधन की आपूर्ति व्यवस्था को भी सुचारू बताया गया और किसी प्रकार की समस्या नहीं होने की जानकारी दी गई।
मुहर्रम के अवसर पर वाहनों के परिचालन पर रोक का प्रस्ताव
मुहर्रम पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं जुलूस के सुचारू संचालन को देखते हुए बैठक में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव लाया गया। प्रस्ताव के अनुसार, दिनांक 26 जून 2026 को दोपहर 12:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक खिजरसराय बाजार में सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाने की अनुशंसा की गई है।
शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर प्रशासन सतर्क
बैठक में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए निर्धारित निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर समिति के सदस्यों के अलावा संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
