मानपुर के मैथ गुरुकुल में सरस्वती पूजा पर सम्मान समारोह का आयोजन

0
IMG-20260124-WA0001.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 24 जनवरी 2026,

गयाजी; मानपुर स्थित मैथ गुरुकुल शिक्षण संस्थान में सरस्वती पूजा का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया।

वामन स्वामी जी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ पूजन

सरस्वती पूजा का संपूर्ण कार्यक्रम मानपुर संस्कृत विद्यालय के स्थानाधीश वामन स्वामी जी महाराज के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। पूजा-अर्चना की विधि आचार्य हरिओम जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराई गई, जिससे संस्थान परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा।

शिक्षा और ज्ञान का पर्व है सरस्वती पूजा

संस्थान के निदेशक रौशन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा जगत से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति और छात्र-छात्राओं के लिए मां शारदे की आराधना का यह पर्व सर्वाधिक महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि जिस पर मां सरस्वती की कृपा हो जाती है, उसका जीवन ज्ञान, संस्कार और सफलता से परिपूर्ण हो जाता है।

सम्मान समारोह का हुआ भव्य शुभारंभ

सम्मान समारोह का शुभारंभ संयुक्त रूप से वामन स्वामी जी महाराज, एसडीपीओ सुनील कुमार पाण्डेय, मुफ्फसिल थाना प्रभारी सुनील कुमार द्विवेदी, डॉ. ऋषिकेश कुमार एवं डॉ. बी.डी. शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान संस्थान के संचालक रौशन कुमार ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

भक्ति और सांस्कृतिक रंग में रंगा संस्थान परिसर

पूरे आयोजन के दौरान संस्थान परिसर भक्ति, संस्कृति और उल्लास के रंग में रंगा नजर आया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहा।

जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में बाराचट्टी प्रखंड प्रमुख देवरानी देवी, हुलासगंज प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार, गयाजी सदर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी पंकज कुमार, जीडीपीएस मानपुर के संचालक धरम शाही, भाजपा नेता महेश शर्मा, कांग्रेस नेता विजय कुमार मिट्ठू, जदयू नेता राधेकांत शर्मा, अजित शर्मा, फतेहपुर पंचायत के मुखिया रंजेश बाबू, सामाजिक कार्यकर्ता उपेंद्र कुमार उर्फ लालबाबू, शिक्षक अक्षय कृष्णा, विवेकानंद, रौशन, सत्यप्रकाश सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page