सीयूएसबी में पीजी पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया शुरू, 1238 सीटों के लिए 4 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन

0
IMG-20260528-WA0001.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 26 मई 2026,

गयाजी: दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने कुल 29 पीजी कार्यक्रमों में 1238 सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 4 जून 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

सीयूईटी-पीजी स्कोर के आधार पर होगा प्रवेश

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित CUET-PG 2026 में शामिल उम्मीदवार बिना किसी निर्धारित कट-ऑफ के प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को सीयूएसबी समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य होगा।

ए++ ग्रेड और हराभरा कैंपस छात्रों को कर रहा आकर्षित

सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय देशभर से आने वाले विद्यार्थियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय को NAAC से ए++ ग्रेड प्राप्त है और यह यूजीसी श्रेणी-1 विश्वविद्यालयों में शामिल है। लगभग 300 एकड़ में फैला हराभरा परिसर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विद्यार्थियों को आकर्षित कर रही है।

कई प्रमुख पाठ्यक्रमों में मिलेगा नामांकन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. शांतिगोपाल पाइन ने बताया कि विश्वविद्यालय में एमएससी, एमए, एलएलएम, एमकॉम, एमफार्मा, एमएड, एमपीएड समेत कुल 29 पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जाएगा। इनमें बायोटेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, साइकोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, इंग्लिश और हिंदी जैसे विषय शामिल हैं।

आवेदन शुल्क और कट-ऑफ तिथियां जारी

उपकुलसचिव कुमार कौशल ने बताया कि सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क 500 रुपये तथा एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि पहली कट-ऑफ सूची 11 जून 2026 को जारी होगी, जबकि दूसरी और तीसरी कट-ऑफ क्रमशः 23 जून और 3 जुलाई 2026 को प्रकाशित की जाएगी। पीजी छात्रों की कक्षाएं 16 जुलाई 2026 से शुरू होंगी।

विश्वविद्यालय वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी

विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे प्रवेश से जुड़ी सभी जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट और समर्थ पोर्टल पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। किसी भी सहायता के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के हेल्पलाइन नंबर और ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page