काली पूजा और विजयादशमी को लेकर कुड़वा बाजार में शांति समिति की बैठक, उपद्रवियों पर होगी कार्रवाई

0
IMG-20261012-WA0009
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 12 अक्टूबर 2026

गयाजी: नीमचक बथानी अनुमंडल के कुड़वा बाजार में काली पूजा और विजयादशमी के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम केशव आनंद और थानाध्यक्ष पवन कुमार मौजूद रहे। इस दौरान पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

रावण दहन के दौरान उमड़ती है भारी भीड़

कुड़वा बाजार में विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटती है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक सतर्कता बरतने पर जोर दिया। एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने उपद्रव करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने आम लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।

संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर

बैठक में थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि संदिग्ध लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि क्षेत्र में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

बैठक में कुड़वा पंचायत के मुखिया राजबलम पासवान, विकास चौधरी, राहुल चौधरी, इलेक्शन साव, मल्लू कुमार तथा काली पूजा समिति के सदस्य शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य काली पूजा और विजयादशमी के दौरान क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और आपसी भाईचारा बनाए रखना रहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page