गया कॉलेज में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास पर सेमिनार, सफलता के लिए क्लैरिटी, कमिटमेंट और कंसिस्टेंसी का दिया मंत्र

0
IMG-20261012-WA0007
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 12 अक्टूबर 2026

गयाजी: सोमवार को गया कॉलेज, गयाजी के मनोविज्ञान विभाग की ओर से विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर और सफल बनाने के उद्देश्य से ‘लाइफ कोचिंग टू ट्रांसफॉर्म लाइफ’ विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और सफलता प्राप्त करने के लिए जागरूकता एवं निरंतर प्रयास के महत्व से अवगत कराया। सेमिनार में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।

सफलता के लिए स्पष्ट लक्ष्य, प्रतिबद्धता और निरंतरता जरूरी : डॉ. नंदन कुमार सिन्हा

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं मेंटोर डॉ. नंदन कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों को सफलता के तीन महत्वपूर्ण सूत्र—क्लैरिटी (स्पष्टता), कमिटमेंट (प्रतिबद्धता) और कंसिस्टेंसी (निरंतरता)—बताए। उन्होंने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए अपने लक्ष्य को लेकर स्पष्टता, उसे प्राप्त करने की प्रतिबद्धता और लगातार प्रयास करना आवश्यक है। अपने प्रेरक संबोधन के माध्यम से उन्होंने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया तथा उन्हें अपने भविष्य के प्रति गंभीर और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।

जागरूकता के बिना लक्ष्य निर्धारित करना मुश्किल : सुनीता कुमारी

बहुचर्चित वक्ता सुनीता कुमारी ने विद्यार्थियों को जीवन में अवेयरनेस (जागरूकता) और एक्शन (कार्यवाही) के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जब तक व्यक्ति अपने आसपास की परिस्थितियों और अपनी क्षमताओं के प्रति जागरूक नहीं होगा, तब तक वह जीवन में सही लक्ष्य निर्धारित नहीं कर सकता। उन्होंने विद्यार्थियों को केवल सोचने तक सीमित न रहने, बल्कि अपने उद्देश्यों को पूरा करने के लिए ठोस कदम उठाने की प्रेरणा दी।

डॉ. आनंद कुमार ने किया अतिथियों का स्वागत

कार्यक्रम में मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने और उनके व्यक्तित्व विकास में ऐसे आयोजनों की उपयोगिता को रेखांकित किया।

सेमिनार की अध्यक्षता प्रो. डॉ. सतीश सिंह चंद्र ने की। कार्यक्रम के अंत में डॉ. मार्कण्डेय पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गौरव का दिन है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

शिक्षक और विद्यार्थियों की रही सक्रिय भागीदारी

इस अवसर पर डॉ. रामदेव प्रसाद, डॉ. आशा कुमारी, डॉ. संध्या कुमारी, डॉ. विशाल यादव, श्री अमर कुमार और श्री लक्ष्मी प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता रही। सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने, आत्मविश्वास विकसित करने और निरंतर प्रयास के माध्यम से सफलता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page