खिजरसराय बाजार में भारी वाहनों की एंट्री से जाम, सूचना पट्ट नहीं होने पर उठे सवाल

0
Screenshot_2026_0505_232110.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 05 मई 2026,

गयाजी: जिले के खिजरसराय स्थित बाना मोड़ के पास सूचना पट्ट नहीं होने से बाजार क्षेत्र में लगातार जाम की स्थिति बन रही है। भारी वाहन चालक अनजाने में थाना होते हुए सीधे बाजार के अंदर प्रवेश कर जा रहे हैं, जिससे आम लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मंगलवार को भी एक बड़ा वाहन शिवालापर तक बाजार के अंदर पहुंच गया, जिसे बाद में बैक गियर में निकालना पड़ा। वाहन चालक ने बताया कि मैप (GPS) पर यही रास्ता दिखाया गया, जिसके कारण वह सीधे बाजार में घुस गए। उन्होंने कहा कि यदि मोड़ पर स्पष्ट सूचना पट्ट लगा होता, तो वे बायपास मार्ग का उपयोग करते।

जाम का एक और प्रमुख कारण सवारी बसों का बाजार में प्रवेश है। बेलागंज, अतरी और बथानी से चलने वाली अधिकतर बसे बिना परमिट के खिजरसराय बाजार तक आती है और वही से सवारियां उठाती है, इस बाबत नीमचक बथानी के अनुमंडल पदाधिकारी केशव आनंद ने बिना परमिट वाले कुछ बसों का चालान भी किया था लेकिन कुछ दिन बीतने के बाद ये सिलसिला फिर से चालू हो गया।

स्थानीय निवासी अखिलेश चौधरी ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए कहा कि बाना मोड़ पर पहले एक बोर्ड लगा था, जिसमें सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक का उल्लेख था, लेकिन अब वह बोर्ड गायब है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द वहां सूचना पट्ट लगाया जाए ताकि भारी वाहन सीधे बायपास से गुजरें और बाजार में जाम की समस्या खत्म हो।

गौरतलब है कि चुनाव के दौरान यहां बैरिकेडिंग की गई थी, जिससे भारी वाहनों का प्रवेश नियंत्रित था। लेकिन चुनाव के बाद बैरिकेड हटाए जाने के बाद से स्थिति फिर बिगड़ गई है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाना मोड़ पर तत्काल साइनबोर्ड लगाया जाए और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि बाजार क्षेत्र में जाम और दुर्घटनाओं की आशंका को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page