गयाजी में सनसनी: विवाहिता हत्याकांड के बाद डेढ़ वर्षीय मासूम की भी हत्या

0
image_search_1777998314031.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 05 मई 2026,

गयाजी: जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पिछले महीने एक विवाहिता की हत्या के बाद अब उसके डेढ़ वर्षीय बेटे की भी हत्या का मामला सामने आया है। यह घटना सरबहदा थाना क्षेत्र के पचाई गांव, टोला सीरिसिया की है, जहां आरोपी दंपति अपने रिश्तेदार के यहां रह रहे थे।

जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल को खिजरसराय थाना क्षेत्र के सोनास गांव में नीरज कुमार की पत्नी रुधा कुमारी की हत्या हुई थी, जिसमें उसके सास-ससुर को आरोपी बनाया गया था। घटना के बाद मृतका का डेढ़ वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार अपने दादा अरविंद यादव के साथ रह रहा था, जो पुलिस से बचते हुए उसे पचाई टोला सीरिसिया ले गए थे।

मंगलवार को उसी मासूम बच्चे की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर सरबहदा थाना की प्रभारी निशु कुमारी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page