उप विकास आयुक्त ने किया घोषी प्रखंड व मनरेगा कार्यालय का निरीक्षण

0
image_search_1769680307181.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | जहानाबाद | 28 जनवरी 2026,

जहानाबाद; उप विकास आयुक्त, जहानाबाद डॉ. प्रीति ने बुधवार दिनांक 28 जनवरी 2026 को प्रखंड कार्यालय एवं मनरेगा कार्यालय, घोषी का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य कार्यालयी व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लेना था।

विभिन्न पंजियों का किया गया अवलोकन

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने अनुक्रमणिका पंजी, योजना पंजी, रोकड़वही, आगत–निर्गत पंजी, आकस्मिकता पंजी, शिकायत पंजी एवं उपस्थिति पंजी सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी, घोषी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मनरेगा कार्यालय व परिसर की सफाई पर संतोष

प्रखंड परिसर में अवस्थित मनरेगा कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई, हालांकि नियमित रूप से सफाई कार्य सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

समय पालन और बायोमेट्रिक उपस्थिति पर जोर

उप विकास आयुक्त ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से समय पर कार्यालय आएं और कार्यालय आने-जाने के समय बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करें। साथ ही सभी कर्मियों को पहचान पत्र के साथ कार्यालय में उपस्थित रहने को कहा गया।

योजनाओं को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने का निर्देश

निरीक्षण के क्रम में प्रखंड एवं मनरेगा कार्यालय द्वारा संचालित सभी योजनाओं को गुणवत्ता के साथ ससमय पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया, ताकि आम जनता को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।

आरटीपीएस केंद्र का भी किया गया निरीक्षण

उप विकास आयुक्त ने आरटीपीएस केंद्र का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिया कि आम लोगों के प्रति पूरी संवेदनशीलता के साथ सेवाएं प्रदान की जाएं और कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

नगर पंचायत व खेल मैदान का भी निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने नगर पंचायत कार्यालय, घोषी एवं उबेर पंचायत स्थित खेल मैदान का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

निरीक्षण के समय उप विकास आयुक्त के साथ निदेशक डीआरडीए डॉ. रोहित कुमार मिश्र, निदेशक एनईपी सुदर्शन कुमार, जिला विकास पदाधिकारी श्रीमती स्मृति, डीपीओ मनरेगा राजेश कुमार, डीएफएम बरुण कुमार, सहायक कोषागार पदाधिकारी शरदचंद्र झुझुनवाला सहित कई अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page