गयाजी में हम पार्टी जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आगामी कार्यक्रम पर हुई चर्चा

0
IMG-20251217-WA0010.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 17 दिसंबर 2025,

गयाजी; बुधवार को हम पार्टी जिला कार्यालय, गयाजी में पार्टी की जिला कार्यकारिणी की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

21 दिसंबर को अभिनंदन समारोह का आयोजन

बैठक में आगामी 21 दिसंबर 2025 को हरिदास सेमिनरी सभा भवन में आयोजित होने वाले पार्टी के नव-निर्वाचित विधायकों एवं माननीय मंत्री के अभिनंदन समारोह की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं।

वरिष्ठ नेताओं की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति

अभिनंदन समारोह में पार्टी के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के माननीय मंत्री डॉ. संतोष कुमार मांझी, बाराचट्टी विधायक  ज्योति मांझी, इमामगंज विधायक दीपा मांझी, अतरी विधायक रोहित कुमार, सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी, कुटुंबा विधायक ललन राम तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार शामिल होंगे।

संगठन विस्तार को लेकर अहम मनोनयन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण मनोनयन किए गए। बांकेबाजार निवासी समाजसेवी अरविन्द कुमार को जिला महासचिव, रवि कुमार गुप्ता को बोधगया प्रखंड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रखंड अध्यक्ष तथा डुमरिया निवासी सत्यम युवराज को छात्र प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

नव-मनोनीत पदाधिकारियों को दी गई बधाई

नव-मनोनीत पदाधिकारियों को बैठक में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने कहा कि इन मनोनयनों से पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलेगी और जनहित के कार्यों में तेजी आएगी।

पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की रही व्यापक भागीदारी

बैठक में जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी, जिला महासचिव विजय कुमार, युवा जिला अध्यक्ष  संतोष सागर, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, जिला प्रवक्ता दिवाकर सिंह, जिला प्रवक्ता रामस्नेही मांझी, जिला महासचिव सुनील मांझी, कला संस्कृति प्रकोष्ठ अध्यक्ष सदानंद प्रेमी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page