गया पुलिस-STF की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात नक्सली उत्तम राम उर्फ राजेश दास गिरफ्तार

0
Screenshot_2025_1204_202843.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 04 दिसंबर 2025,

गयाजी। गुरुवार के दिन गयाजी पुलिस और STF के संयुक्त अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। SSP के निर्देशन में नक्सलियों और वांछित अपराधियों के विरुद्ध लगातार चल रही कार्रवाई के बीच आज गयाजी पुलिस एवं STF की संयुक्त टीम ने कुख्यात नक्सली उत्तम राम उर्फ राजेश दास को गिरफ्तार कर लिया। वो कई कांडों में वांछित था और वर्षों से फरार चल रहा था।

कैसे हुई गिरफ्तारी

दिनांक 04 दिसंबर 2025 को मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना मिली कि वांछित नक्सली उत्तम राम उर्फ राजेश दास अतरी की ओर से आ रहा है। सूचना को वरीय अधिकारियों को देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वजीरगंज के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना पुलिस और STF की टीम ने बुनियादगंज-खिजरसराय रोड पर घेराबंदी की। वह जैसे ही पहुंचा सामने पुलिस बल को देखकर भागने लगा, लेकिन सशस्त्र टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान उत्तम राम उर्फ राजेश दास, पिता रामबालक राम, सा. बहोरमा, थाना अतरी, जिला गया बताया।

कौन है पकड़ा गया नक्सली?

उत्तम राम उर्फ राजेश दास 2016 में बुढ़ीपैमार नदी पर बने बेस कैम्प में नक्सलियों द्वारा की गई आगजनी, लूट और लेवी वसूली के मामले (मुफस्सिल थाना कांड संख्या 412/16) में मुख्य आरोपी था। इस कांड में पहले ही 15 नक्सलियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि यह लंबे समय से फरार चल रहा था।

आपराधिक इतिहास बेहद लंबा

गिरफ्तार नक्सली पर कई थानों में गंभीर मामले दर्ज हैं जिनमें सिरदल्ला, फतेहपुर, खिजरसराय, अतरी एवं मुफस्सिल थानों में हत्या, आगजनी, लूट, हमला, लेवी वसूली, आर्म्स एक्ट और UAPA के तहत कम से कम 8 गंभीर कांडों में उसका नाम दर्ज है। इसके अलावा नक्सली गतिविधियों के संचालन, पुलिस पर हमले और अवैध हथियार रखने का आरोप भी लगे है।

पुलिस की सफलता

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को उनकी बहादुरी और तत्परता के लिए पुरस्कृत किया जा रहा है।
गयाजी पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में सक्रिय अन्य नक्सलियों के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page