गयाजी में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक संपन्न, प्रकाशित हुई अंतिम मतदाता सूची

0
1759303879326.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 30 सितंबर 2025,


गयाजी, अहर्ता तिथि 1 जुलाई 2025 के तहत चलाए जा रहे विशेष संक्षिप्त गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के आलोक में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी गयाजी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी दलों के प्रतिनिधियों को गया जिले की सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची उपलब्ध कराई।

जिले में कुल मतदाता

गया जिले में कुल 29,69,435 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें

पुरुष मतदाता : 15,63,126

महिला मतदाता : 14,06,273

अन्य मतदाता : 36


विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता विवरण

गुरुआ : 2,83,989

शेरघाटी : 2,77,461

इमामगंज : 3,00,888

बाराचट्टी : 3,09,040

बोधगया : 3,25,242

गया टाउन : 2,78,559

टिकारी : 2,99,668

बेलागंज : 2,75,570

अतरी : 3,06,083

वजीरगंज : 3,12,935


बैठक में शामिल राजनीतिक दल

बैठक में आप, बसपा, भाजपा, भाकपा, कांग्रेस, जदयू, रालोजपा, लोजपा (रामविलास), राजद एवं भाकपा (माले) के गया जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page