गयाजी में प्रेम प्रसंग में सनसनीखेज हत्या: हाथ-पैर बाँधकर कनपटी व गर्दन में गोली, प्रेमिका हिरासत में

0
image_search_1764308194011.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 27 नवंबर 2025,

गयाजी; जिले के कोच थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ददरेजी बाजार से करीब एक किलोमीटर दूर बिजहार बधार के पास 18 वर्षीय संजय कुमार की हाथ-पैर बांधकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। संजय टिकारी ब्लॉक के काजिबिगहा का रहने वाला था और ददरेजी में अपने भाई के साथ बाइक सर्विसिंग की दुकान चलाता था।

प्रेम प्रसंग बना विवाद की जड़, दो महीने पहले की थी छिपकर शादी

परिजनों ने बताया कि संजय का गांव की ही एक लड़की से प्रेम संबंध था। दोनों करीब दो महीने पहले घर से भागकर शादी कर चुके थे और लगभग 10–15 दिन बाहर रहकर वापस लौटे थे। हाल के दिनों में दोनों अपने-अपने घर पर रह रहे थे। वहीं लड़की के परिजन लगातार इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे और लड़के के परिजनों को धमकी भी दे रहे थे।

लड़की ने मोबाइल देने के बहाने फोन किया, फिर घात लगाकर हमला

गुरुवार की सुबह संजय को उसकी प्रेमिका (पत्नी ) ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया। उसने कहा कि उसके पास  उसका मोबाइल है, जिसे वह वापस ले जाए।
जैसे ही संजय प्रेमिका के बताए  गए स्थान पर पहुँचा, वहीं घात लगाए बैठे 3–4 लोगों ने उसे पकड़ लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार:

पहले हाथ-पैर रस्सी से बांधे गए, फिर बाइक से बांधकर घसीटा गया उसके बाद लगातार लाठी-डंडों से पिटाई की गई और अंत में कनपटी व गर्दन में गोली मार दी गई। घटना के दौरान लगभग 200 लोग मौके पर मौजूद थे, लेकिन डर के कारण कोई आगे नहीं बढ़ा।

एक घंटे तक चलता रहा ‘ड्रामा’, पुलिस देर से पहुंची

मृतक के फूफा राजकिशोर यादव ने बताया कि घटना स्थल पर लगभग एक घंटे तक हंगामा चलता रहा, लेकिन प्रशासन समय पर नहीं पहुंचा। मैं भी डर के कारण सामने नहीं गया। हत्या के बाद जब आरोपी फरार हुए तब जाकर पुलिस आई और अन्य ग्रामीण आगे आए और उसे उठाकर हॉस्पिटल ले जाया गया।

अस्पताल ले जाया गया, इलाज के दौरान मौत

घायल संजय को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहाँ उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है।

गर्लफ्रेंड को पुलिस ने हिरासत में लिया

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मृतक की प्रेमिका को हिरासत में ले लिया है।
थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने कहा: “मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।”

परिजन भयभीत, अब तक थाने में नहीं दी लिखित शिकायत

मृतक के भाई नवल यादव ने बताया कि लड़की के परिजनों द्वारा लगातार धमकी दी जा रही थी। डर के कारण अब तक परिवार ने थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page