गयाजी में आपदा प्रभावित परिवारों को राहत: कुल 7 आश्रित परिवारों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान

0
IMG-20251220-WA0004.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 26 दिसंबर 2025,

गयाजी; जिला प्रशासन द्वारा आपदा से संबंधित घटनाओं में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देश पर विभिन्न अंचल अधिकारियों के माध्यम से कुल सात (07) प्रभावित परिवारों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि हस्तांतरित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा के समय पीड़ित परिवारों तक शीघ्र राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे सभी मामलों में बिना विलंब सहायता सुनिश्चित की जाए।

➡️ जिन परिवारों को दी गई अनुग्रह अनुदान राशि

▫️माधोपुर दिहुरी, टिकारी
मृतक: नागेंद्र कुमार
कारण: आंधी-तूफान में पेड़ गिरने से मृत्यु
अनुमोदित राशि: ₹4,00,000
▫️मिसिरचक, टनकुप्पा
मृतक: रौशन कुमार
कारण: सर्पदंश
अनुमोदित राशि: ₹4,00,000
▫️पाइबिगहा, बेलागंज
मृतका: रजनी कुमारी
कारण: नदी में डूबने से मृत्यु
अनुमोदित राशि: ₹4,00,000
▫️जलालपुर, टिकारी
मृतक: विजय यादव
कारण: वज्रपात
अनुमोदित राशि: ₹4,00,000
▫️बढ़ाई टोला, शेरघाटी
मृतक: सूरज कुमार
कारण: वज्रपात
अनुमोदित राशि: ₹4,00,000
▫️बैजू बीघा, गुरुआ
मृतक: रामप्रवेश यादव
कारण: तालाब में डूबने से मृत्यु
अनुमोदित राशि: ₹4,00,000
▫️बरतारा आरोपुर, टनकुप्पा
मृतक: उनुष नट
कारण: पोखर में डूबने से मृत्यु
अनुमोदित राशि: ₹4,00,000

जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि प्राकृतिक आपदा, वज्रपात, सर्पदंश, बाढ़ या अन्य आकस्मिक घटनाओं के दौरान सुरक्षा उपायों का पालन करें। साथ ही ऐसे किसी भी हादसे की तत्काल सूचना स्थानीय अधिकारियों को दें ताकि त्वरित राहत व सहायता प्रदान की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page