शेरघाटी में दंपती की गला रेतकर हत्या, खेत विवाद में गहराया संदेह

0
IMG-20251227-WA0001.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 26 दिसंबर 2025,

गयाजी; जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत चांपी गांव में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां खलिहान में धान की रखवाली कर रहे किसान दंपती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की अल सुबह इसकी सूचना परिजनों को मिली, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पूर्व वार्ड सदस्य प्रदीप यादव और उनकी पत्नी एवं वर्तमान वार्ड सदस्य केशरी देवी के रूप में हुई है। दोनों रोज़ की तरह खलिहान में फसल की रखवाली कर रहे थे, तभी अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी।

घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात, अधिकारी कर रहे जांच

घटना की सूचना मिलते ही सहायक पुलिस अधीक्षक सह एसडीपीओ शैलेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष मोहन कुमार समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके बाद एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा एवं सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल भी घटनास्थल पहुंचे और परिजनों तथा ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एएनएमएमसीएच भेज दिया।

परिजनों ने उठाई खेत विवाद की बात

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मृतक के पुत्र रवि कुमार यादव ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। वहीं बहू प्रियंका देवी ने बताया कि सुबह ग्रामीणों ने इस वारदात की खबर दी, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया।
दामाद रणजीत कुमार यादव ने बताया कि गुरुवार को सास-ससुर से बात हुई थी और शुक्रवार को बच्ची को दिखाने शेरघाटी आना था, लेकिन उससे पहले यह दर्दनाक हादसा हो गया।

पुत्री रिंकी देवी ने पुलिस को बताया कि जिस खेत में खलिहान है, उसी जमीन को लेकर गोतिया से पिछले 3–4 वर्षों से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। रिंकी के अनुसार, लगभग 15 दिन पहले उन्हें धमकी भी दी गई थी। पुलिस रिंकी के बयान को गंभीरता से लेते हुए जांच के प्रमुख बिंदु के रूप में जोड़ चुकी है।

पुलिस ने परिवार के अलग-अलग सदस्यों से की पूछताछ

एसएसपी तथा सिटी एसपी ने मृतक के परिजनों के एक-एक सदस्य से अलग-अलग बात कर कई महत्वपूर्ण सुराग जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस जमीन विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

ग्रामीणों में दहशत, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड का खुलासा कब और कैसे करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page