गयाजी में 5 मई को रोजगार शिविर का आयोजन, 25 पदों पर होगी भर्ती

0
image_search_1776270131065.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 02 मई 2026,

गयाजी: युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, केंदुई (गयाजी) में 5 मई 2026 (मंगलवार) को रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में निजी क्षेत्र की कंपनी Navbharat Fertilizers Pvt. Ltd. द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

शिविर में कुल 25 पदों पर सेल्स ट्रेनी की भर्ती की जाएगी। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 20 से 40 वर्ष रखी गई है, जबकि यह अवसर केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए है। चयनित अभ्यर्थियों को 10,000 से 14,500 रुपये तक वेतन के साथ इंसेंटिव और कमीशन भी दिया जाएगा।

नियुक्ति गयाजी, जहानाबाद, अरवल और औरंगाबाद जिलों में की जाएगी। रोजगार शिविर का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित है।

विभाग की ओर से सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि और समय पर शिविर में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page