विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर गया कॉलेज में पोस्टर प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने तनाव प्रबंधन और सकारात्मक सोच का दिया संदेश

0
IMG-20261008-WA0014 (1)
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 08 अक्टूबर 2026

गयाजी: गया कॉलेज, गयाजी के मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 8 से 10 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को कॉलेज के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने मानसिक स्वास्थ्य विषय पर पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित की।

प्रदर्शनी में करीब 50 पोस्टरों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली जैसे महत्वपूर्ण विषयों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया। वहीं, करीब 10 बच्चों ने स्लोगन और भाषण के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया।

प्राचार्य ने मानसिक स्वास्थ्य को बताया सर्वांगीण विकास का आधार

कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सतीश सिंह चंद्र ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मानसिक स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण भूमिका है। शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देना आवश्यक है।

निर्णायक मंडल में कई शिक्षक रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार के नेतृत्व में किया गया। निर्णायक मंडल में प्रो. (डॉ.) विभा सिंह, प्रो. (डॉ.) किशोर कुमार, प्रो. (डॉ.) सोनू अन्नपूर्णा, डॉ. श्रीधर करुणानिधि, डॉ. राजेश कुमार मिश्र, डॉ. राजन कुमार और डॉ. अरविंद कुमार शामिल रहे।

इस अवसर पर डॉ. रामदेव प्रसाद, डॉ. आशा कुमारी, डॉ. मार्कण्डेय पाण्डेय, डॉ. संध्या कुमारी, डॉ. विशाल यादव, अमर कुमार और लक्ष्मी प्रसाद सहित विभागीय प्रोफेसर एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों को दिया गया जागरूकता का संदेश

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील बनाने और समाज में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page