गयाजी में ज्वेलर्स दुकानों और बैंकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस का विशेष अभियान, सड़कों पर सघन वाहन जांच

0
IMG-20261123-WA0005
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 23 नवम्बर 2026,


गयाजी। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से गयाजी पुलिस ने सोमवार को विशेष जांच अभियान चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के सभी थानाध्यक्षों और पुलिस बलों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ज्वेलर्स दुकानों, बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ सघन वाहन जांच की।

ज्वेलर्स दुकानों और बैंकों की सुरक्षा पर विशेष नजर

अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने विभिन्न ज्वेलर्स दुकानों और बैंकों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की जानकारी ली गई। पुलिस ने प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने पर जोर दिया।

संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही है। पुलिस बल सड़कों और प्रमुख स्थानों पर निगरानी रख रहा है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

गयाजी पुलिस के अनुसार, आम नागरिकों की सुरक्षा और जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सतर्कता और निगरानी लगातार जारी रहेगी।

ज्वैलर्स दुकानों की जांच करती पुलिस
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page