डोभी चेकपोस्ट पर टाटा योद्धा पिकअप से 1,440 लीटर शराब बरामद, 26 वर्षीय युवक गिरफ्तार

0
IMG-20261008-WA0009
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 08 अक्टूबर 2026

गयाजी: मद्यनिषेध विभाग की टीम ने समेकित जांच चौकी डोभी में वाहन जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए एक टाटा योद्धा पिकअप से बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। शराब को पिकअप के डाले में रद्दी जूट के बोरों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

216 लीटर विदेशी शराब और 1224 लीटर बीयर जब्त

विभाग के अनुसार, BR-01GK-1383 नंबर के टाटा योद्धा पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें से 216 लीटर अवैध विदेशी शराब तथा 1224 लीटर बीयर बरामद की गई। बरामद शराब और बीयर की कुल मात्रा 1440 लीटर (3024 बोतल) बताई गई है।

बेगूसराय का युवक गिरफ्तार

मामले में गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विकेश कुमार, पिता गंगम यादव, निवासी वार्ड-5, कमरूदीनपुर, उलो, थाना सिंघौल, जिला बेगूसराय, बिहार के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 26 वर्ष बताई गई है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उमेश चन्द्र राय, राहुल तिवारी, उत्तम कुमार एवं दीपक कुमार राम सहित मद्यनिषेध विभाग के सिपाही, सैप बल एवं गृहरक्षक जवान शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page