राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर: तीसरे दिन योग और स्वच्छता का संदेश, स्लम बस्ती में चलाया जागरूकता अभियान

0
IMG-20260801-WA0004.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 01 अगस्त 2026,

गयाजी: गया कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (रा.से.यो.) के विशेष शिविर के तीसरे दिन योग एवं स्वच्छता जागरूकता पर केंद्रित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन योग शिविर से हुई, जिसमें वरिष्ठ स्वयंसेवक मुकेश कुमार ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने नियमित योग को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया।

स्लम बस्ती में निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली

योग शिविर के बाद राष्ट्रीय सेवा योजना के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने गया कॉलेज परिसर से पुलिस लाइन स्थित वार्ड संख्या-34 की स्लम बस्ती तक स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। स्वयंसेवकों ने स्थानीय लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के महत्व के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान स्वच्छता संबंधी नारों के माध्यम से भी लोगों को संदेश दिया गया।

युवाओं की भूमिका पर दिया गया जोर

यह कार्यक्रम गया कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सतीश सिंह चंद्र के संरक्षण तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार मिश्र की उपस्थिति में संपन्न हुआ। डॉ. मिश्र ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्वच्छ समाज के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को अत्यंत आवश्यक बताया।

स्वयंसेवकों की रही सक्रिय भागीदारी

स्वच्छता अभियान में खुशबू, पूजा, रिया, ईसा, तनु, रेवी, सिमरन, रोली, आकृति, नंदनी, नुमा, सौरव, इस्तियाक, राहुल, हर्ष, प्रेम, ऋतिक, निधि, तनविप्रिया, शिवशक्ति पांडे, अभिनाश, कृष्णकांत, श्रुति, आशीष कौशिक, अंजलि, सलोनी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। उनके उत्साह और समर्पण से पूरा अभियान सफल एवं प्रभावी रहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page