आज़ादी के बाद पिछुलिया गांव में पहली बार हुआ मतदान, मतदाताओं में दिखा उत्साह

0
IMG-20251111-WA0010.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 11नवंबर 2025,

गयाजी: जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र छकरबंधा थाना अंतर्गत पिछुलिया गांव में आज ऐतिहासिक पल देखने को मिला। आज़ादी के बाद पहली बार इस गांव के बूथ पर मतदान संपन्न हुआ।

यह संभव हुआ है ssp गया आनंद कुमार के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक, रामानंद कौशल के नेतृत्व में किए गए निरंतर प्रयासों से। नगर पुलिस अधीक्षक ने आज स्वयं पिछुलिया गांव स्थित बूथ का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने के लिए जागरूक एवं प्रोत्साहित किया।

कभी नक्सल प्रभाव के कारण इस बूथ को हर बार दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाता था, लेकिन इस बार सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों के चलते पिछुलिया गांव में पहली बार मतदान का माहौल बना।

ग्रामीणों में लोकतंत्र के प्रति अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। मतदाताओं ने गर्व और उमंग के साथ पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह घटना लोकतंत्र की जीत और पुलिस प्रशासन के सशक्त प्रयासों की मिसाल बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page