लखनऊ अग्निकांड के बाद खिजरसराय में फायर विभाग अलर्ट, कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी का किया गया अग्नि अंकेक्षण

0
IMG-20260624-WA0004.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 24 जून 2026,

गयाj: लखनऊ में कोचिंग में हुए भीषण अग्निकांड के बाद एहतियातन अग्निशमन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में बुधवार को अग्निशमन पदाधिकारी राजदेव प्रसाद के नेतृत्व में अनुमंडल खिजरसराय अंतर्गत संचालित विभिन्न कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी में विशेष अग्नि अंकेक्षण (फायर ऑडिट) अभियान चलाया गया।

फायर सेफ्टी मानकों की हुई जांच

अभियान के दौरान कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी में अग्नि सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। इसमें अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास द्वार, विद्युत व्यवस्था, आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय तथा अन्य सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया गया।

संस्थानों को जारी किया गया नोटिस

निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सभी कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही अग्नि सुरक्षा मानकों को पूर्ण करने एवं आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए नोटिस भी जारी किया गया।

सुरक्षा में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

अग्निशमन विभाग ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों और आम लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी संस्थान में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने सभी शिक्षण संस्थानों से निर्धारित फायर सेफ्टी मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page