डोभी के खैरा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 276.750 लीटर बीयर-विदेशी शराब जब्त

0
IMG-20261006-WA0008
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 06 अक्टूबर 2026

गयाजी: जिले में अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डोभी थाना क्षेत्र के खैरा गांव में पुलिस ने बड़ी मात्रा में बीयर और विदेशी शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक मारुति सुजुकी कार और एक होंडा साइन मोटरसाइकिल को भी जब्त किया। शराब परिवहन के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

276.750 लीटर अवैध बीयर और विदेशी शराब जब्त

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान कुल 276.750 लीटर अवैध बीयर एवं विदेशी शराब बरामद की गई। शराब को वाहनों के माध्यम से परिवहन किए जाने की सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी।

इस दौरान BR-10V-7821 नंबर की मारुति सुजुकी कार को अवैध बीयर के परिवहन के क्रम में जब्त किया गया। वहीं BR-02U-3824 नंबर की होंडा साइन मोटरसाइकिल से अवैध विदेशी शराब एवं बीयर के परिवहन के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में दिलीप कुमार, पिता कृष्णा यादव, निवासी गणेश चक, थाना बाराचट्टी, जिला गया को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की उम्र करीब 19 वर्ष है।

मद्यनिषेध टीम ने की कार्रवाई

अवैध शराब के खिलाफ की गई इस कार्रवाई में मद्यनिषेध विभाग के अधिकारियों के साथ सैप बल एवं गृहरक्षक जवान शामिल रहे। छापामार दल में उमेश चन्द्र राय, राहुल तिवारी, दीपक कुमार राम और उत्तम कुमार सहित मद्यनिषेध सिपाही, सैप बल एवं गृहरक्षक जवान शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page