डोभी चेकपोस्ट पर 370 कार्टून विदेशी शराब जब्त, यूपी के दो तस्कर गिरफ्तार

0
IMG-20261123-WA0015
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 23 नवम्बर 2026,


गयाजी। बिहार में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग की टीम ने समेकित जांच चौकी डोभी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब की खेप जब्त की है। कार्रवाई के दौरान एक डीसीएम ट्रक से 370 कार्टून विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से उत्तर प्रदेश के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, समेकित जांच चौकी डोभी, थाना बाराचट्टी में वाहन जांच के दौरान डीसीएम ट्रक संख्या UP-17BT-2064 की तलाशी ली गई। ट्रक के डाले को तिरपाल से ढककर फरही के बोरों के नीचे शराब छिपाई गई थी। तलाशी में कुल 3,312 लीटर यानी 8,400 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी यूपी के रहने वाले

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान बंटी सिंह (41 वर्ष), पिता रामदास सिंह, निवासी देउम पश्चिम, थाना सांगीपुर, जिला प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह ट्रक का चालक बताया गया है। दूसरे गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान धनंजय तिवारी (22 वर्ष), पिता प्रमोद तिवारी, निवासी पूरे सिद्धा पहुरी, थाना सरेली, जिला रायबरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

अनुसंधान के बाद दाखिल होगा आरोप पत्र

कार्रवाई में उमेश चन्द्र राय, चन्द्र शेखर कुमार, दीपक कुमार राम, बंटी यादव और उत्तम कुमार सहित मद्यनिषेध विभाग के कर्मी शामिल थे। छापेमारी दल में मद्यनिषेध सिपाही, सैप बल और गृहरक्षक जवान भी मौजूद रहे। विभाग के अनुसार, मामले में अनुसंधान पूरा होने के बाद आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page