डोभी चेकपोस्ट पर डीसीएम ट्रक से 2190 लीटर अवैध देशी शराब बरामद, 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 07 अक्टूबर 2026
गयाजी: बुधवार को मद्यनिषेध विभाग की टीम ने समेकित जांच चौकी डोभी में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डीसीएम ट्रक से 2190 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान शराब परिवहन के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब को डीसीएम ट्रक के डाले में प्लास्टिक के टूटे-फूटे कैरेट के बीच छिपाकर रखा गया था।
ट्रक की तलाशी में मिली 7300 पेट बोतल
मद्यनिषेध विभाग के अनुसार, JH-15K-0598 नंबर के डीसीएम ट्रक की तलाशी ली गई। इस दौरान ट्रक से 300 एमएल की टनाका ब्रांड की 199 कार्टून, ROYAL JHARKHAND DELUXE की 300 एमएल वाली 84 कार्टून तथा B 25 BOMBER की 300 एमएल वाली 9 कार्टून अवैध देशी शराब बरामद की गई। विभाग के अनुसार, बरामद शराब की कुल मात्रा 2190 लीटर, यानी 7300 पेट बोतल है।
पलामू का रहने वाला युवक गिरफ्तार
मामले में गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सुरज कुमार, पिता सत्येन्द्र यादव, निवासी भौरहा, थाना हरिहरगंज, जिला पलामू, झारखंड के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 23 वर्ष बताई गई है।
छापेमारी दल में उमेश चन्द्र राय, राहुल तिवारी, उत्तम कुमार एवं दीपक कुमार राम सहित मद्यनिषेध विभाग के सिपाही, सैप बल और गृहरक्षक जवान शामिल रहे।
